Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

West Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मॉडल’ मस्जिद का शिलान्यास आज, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज का दिन सुरक्षा और सतर्कता के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। बेलडांगा क्षेत्र में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार ‘बाबरी मस्जिद’ की तर्ज पर बनाई जाने वाली मस्जिद का शिलान्यास करने जा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कार्यक्रम तय योजना अनुसार ही आयोजित होगा। मरादिघी इलाके में शुक्रवार को दिनभर अंतिम तैयारियाँ तेज़ रहीं। इस बीच, हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की सतर्कता और बढ़ गई है।

भीड़ और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में 40 हजार लोगों के पहुँचने की संभावना है, जबकि हुमायूं कबीर का दावा है कि मरादिघी मोड़ के पास तीन लाख तक की भीड़ जमा हो सकती है। कार्यक्रम में देश और विदेश, विशेषकर सऊदी अरब से इस्लामी धर्मगुरु भी पहुँचेंगे। भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था संभालने के लिए 3,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

राज्यपाल की अपील

शिलान्यास कार्यक्रम की घोषणा के बाद राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने पूरे राज्य के नागरिकों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी उकसावे, भड़काऊ टिप्पणी या अफवाह से दूर रहें और सतर्क रहें। राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि वे हालात पर लगातार नजर बनाए रखेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img