Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का फिनाले आज, ट्रॉफी के लिए इन पाँच कंटेस्टेंट में कांटे की टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आज शाम होने वाला है और दर्शकों में उत्साह चरम पर है। लड़ाई, भावनात्मक मुकाबलों, दोस्ती, दुश्मनी और एक से बढ़कर एक ट्विस्ट के बाद ‘बिग बॉस 19’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज यानी 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा, जिसमें इस सीजन का विनर घोषित होगा। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी कौन अपने नाम करने वाला है।

टॉप-5 फाइनलिस्ट में ये दावेदार शामिल

बिग बॉस 19 के फिनाले तक पहुंचने वाले टॉप-5 कंटेस्टेंट हैं अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट। इन सभी ने पूरे सीजन में मजबूत खेल दिखाया और एक-एक एलिमिनेशन राउंड पार करते हुए फिनाले तक पहुंचे। हर कंटेस्टेंट की अपनी फैन फॉलोइंग है, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प बन गया है।

फिनाले रात 9 बजे से

ग्रैंड फिनाले एपिसोड आज रात 9 बजे से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। शो में फिनाले परफॉर्मेंस, खास मेहमानों की मौजूदगी और सलमान खान की दमदार होस्टिंग देखने को मिलेगी।

वोटिंग लाइन बंद

फिनाले से पहले वोटिंग लाइन बंद हो चुकी हैं। फैंस ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट की जीत के लिए जमकर वोटिंग की है और अब नतीजों का इंतज़ार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी बिग बॉस 19 को लेकर चर्चा जोरों पर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img