जनवाणी ब्यूरो |
जलालाबाद: क्षेत्र के ग्राम उमरपुर में विभागीय शिविर लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनी गई। जलालाबाद के ग्राम उमरपुर में शनिवार को सहारनपुर के कमिश्नर एवी राजमौलि ने उच्च प्राथमिक स्कूल में रुके और गांव का निरीक्षण किया था। इस दौरान लगाई चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थी।
समस्याओं का अंबार लगा होने पर मंडलायुक्त ने बुधवार को सभी विभागीय अधिकारियों को कैंप लगाकर समस्याएं सुनने के बाद उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। बुधवार को खंड विकास अधिकारी डा. पंकज कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य पूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग आदि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कैंप लगाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर उनके हल करने का प्रयत्न किया।
शिविर में विद्युत विभाग के एसडीओ कालीचरण, जेई विजय शंकर कुशवाहा, जिला परियोजना अधिकारी सुभाष कुमार सैनी समाज कल्याण, मनीष कुमार राशन पूर्ति विभाग, डा. रवि पालीवाल, कमलेश, दीपा कुमारी, मोहनलाल, सोमप्रकाश, एडीओ सूरजपाल, ग्राम प्रधान विनोद कुमार आदि मौजूद रहे तथा सैकडों ग्रामीणों ने अपनी अपनी शिकायतें प्रस्तुत की।

