Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

जापान की धरती हिली, भूकंप ने मचाई तबाही, बिजली गुल, सड़कों को भारी नुकसान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप सोमवार रात स्थानीय समयानुसार 11:15 बजे आओमोरी प्रीफेक्चर के पूर्वी तट पर आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 54 किलोमीटर नीचे था। इस भूकंप से सड़कों और इमारतों को नुकसान हुआ और हजारों लोगों के लिए बिजली गुल हो गई, जिससे लोग ठंड में फंसे रहे। कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा

जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने प्रभावित इलाकों के लोगों से अगले एक-दो सप्ताह तक अलर्ट रहने और स्थानीय अधिकारियों व मौसम एजेंसी से अपडेट लेते रहने की सलाह दी। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में जरूरी सामान रखने की भी चेतावनी दी।

वायरल वीडियो में दिखी दहशत

ऑनलाइन वायरल फुटेज में भूकंप के दौरान फिशटैंक में पानी छलकते, खिड़कियां टूटते और ऊपरी मंजिलों से पानी बहते दिखाई दिए।

सुनामी की चेतावनी और अलर्ट

मौसम एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता को पहले 7.6 से 7.5 कर संशोधित किया और झटके के बाद 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की। इवाते प्रीफेक्चर में सबसे ऊंची लहर 70 सेंटीमीटर तक पहुंची। चेतावनी साढ़े तीन घंटे बाद हटा दी गई।

भूकंप के बाद अलर्ट

आओमोरी के कुछ हिस्सों में भूकंप की तीव्रता जापान के भूकंपीय तीव्रता स्केल 7 पर 6+ दर्ज की गई। मौसम एजेंसी ने ‘ऑफ द कोस्ट ऑफ होक्काइडो एंड सैनरिकु सबसीक्वेंट अर्थक्वेक एडवाइजरी’ जारी की, जो 7.0 या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप के बाद सक्रिय होती है।
एजेंसी के मुताबिक, अगले सात दिनों में 8 या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप की संभावना बेहद कम है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img