Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

महिला केंद्रित बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पहला दिन

महिला केंद्रित बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (बीआईएपएफ) के छठे संस्करण का पहला दिन उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। स्टेज ऐप के प्रायोजन तथा ओमपुरी फाउंडेशन और पहल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव 12 से 14 दिसंबर 2025 तक अंधेरी वेस्ट स्थित वेदा कुनबा थिएटर में चल रहा है।

पहला दिन पूर्णत: महिलाओं को समर्पित रहा, जिसमें स्त्री-जीवन, संवेदना और उनके सामाजिक-वैयक्तिक संघर्षों पर आधारित प्रभावशाली फिल्मों की श्रृंखला दिखाई गई। सुबह कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसके तुरंत बाद डायरेक्टर प्रतिभा शर्मा की बहुपुरस्कृत डॉक्यूमेंट्री आमो आखा एक से का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा की चर्चित फिल्म थप्पड़ ने दर्शकों को महिला स्वाभिमान और संवेदनशील मुद्दों पर गहराई से सोचने को प्रेरित किया। फिल्म के बाद अनुभव सिन्हा और लेखक-फिल्मकार धर्मेंद्र नाथ ओझा के बीच फिल्म निर्माण और इसकी विषय-वस्तु पर सारगर्भित बातचीत हुई।

लंच के बाद नवीन अग्रवाल की फिल्म जिदगीनामा प्रदर्शित की गई, जिसने दर्शकों को मानवीय अनुभवों की एक नई दुनिया से परिचित कराया। इसके उपरांत धर्मेंद्र नाथ ओझा की फिल्म राइटिंग पर मास्टरक्लास में उभरते कलाकारों और फिल्मकारों को कहानी कहने की बारीकियों से अवगत कराया गया। दिन के अगले सत्र में सीमा भार्गव पाहवा निर्देशित फिल्म रामप्रसाद की तेरहवीं और समापन सत्र में सीमा कपूर की हाट-द वीकली बाजार ने दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। पहले दिन सम्मान समारोह के दौरान ओमपुरी फाउंडेशन की फाउंडर नंदिता पुरी और बीआईएफएफ की ओर से अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब को ह्यबेस्ट एक्टर आफ द ईयरह्ण और सुशांत सिंह को ह्यएक्सीलेंस इन सिनेमाह्ण सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा समारोह में चुनिंदा अतिथियों को ‘गेस्ट आफ आनर’ के रूप में सम्मानित किया गया, जिनमें सुपवा के वीसी अमित आर्य और हरीओम कौशिक, स्टेज ऐप के प्रवीण सिंघल, चारु शर्मा, राजेश खोखर, निर्देशक अनुभव सिन्हा, सिंटा के विन्दु दारा सिंह, डायरेक्टर सीमा भार्गव पाहवा, सीमा कपूर, अभिनेत्री प्रेरणा अग्रवाल, डायरेक्टर नवीन अग्रवाल और राइटर धर्मेंद्र नाथ ओझा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img