Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Congress Rally: दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, देशभर से जुटे कार्यकर्ता, ‘वोट चोरी’ पर होगा प्रहार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली आयोजित की जा रही है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि इस महारैली में हर बूथ से कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे और आयोजन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता अन्य राज्यों से एक दिन पहले दिल्ली पहुंचे हैं, उनके ठहरने और अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। कांग्रेस सेवा दल के साथ वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी कार्यकर्ता को असुविधा न हो। महारैली के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया के साथ-साथ होर्डिंग, बैनर और पोस्टर दिल्ली के हर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्षेत्र में लगाए गए हैं। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की कथित वोट चोरी को लेकर पूरे दिल्ली में अभियान चलाया गया है।

इस महारैली में शामिल होने के लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके हैं। कई राज्यों के कार्यकर्ता एक दिन पहले ही राजधानी आ गए थे, जबकि कल भी सैकड़ों कार्यकर्ता रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। दिल्ली से सटे राज्यों के अलावा जम्मू-कश्मीर से भी पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था दिल्ली के लिए निकल चुका है।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रवाना हुए

दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वोट चोरी रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को जम्मू से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रवाना हुए। पार्टी के प्रदेश प्रमुख तारिक हमीद कर्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा समेत अन्य नेताओं ने झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। पार्टी के अनुसार करीब एक हजार लोग यहां से गए हैं।

प्रदेश प्रमुख कर्रा ने कहा कि पिछले कई चुनाव में वोट चोरी हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के विरोध में रैली का आयोजन किया गया है। पूरे देश से लाखों कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर पोल खोलेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि हम सभी जन अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर से 1027 कांग्रेसी रैली में शामिल होने के लिए गए हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री योगेश साहनी, वेद महाजन, मनमोहन सिंह, पूर्व विधायक एआर राथर आदि मौजूद रहे।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़े पैमाने पर की तैयारियां

कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर रैली करने के बारे में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ और SIR के संबंध में, हमारे AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और न्याय के चैंपियन राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में रैली का आह्वान किया है। यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस विशाल रैली में झारखंड के सभी जिलों के नेता और अधिकारी, साथ ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहले ही आ चुके हैं, और रविवार सुबह हजारों और लोग रैली में शामिल होंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img