Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

अर्चना पूरन सिंह हुईं भावुक, बेटे को मिला पहला एक्टिंग ब्रेक, श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी इस बार अपने यूट्यूब व्लॉग में एक अलग ही यात्रा पर निकले। उनका ये सफर उन्हें श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर और आश्रम तक ले गया, जहां उन्होंने न केवल सात्विक भोजन का आनंद लिया, बल्कि गौशाला में जाकर गौसेवा भी की। इसके साथ ही उनके बेटे आयुष्मान ने भी अद्वितीय एक्टिंग और करियर में सफलता के लिए श्री श्री रविशंकर से मार्गदर्शन लिया।

व्लॉग में अर्चना, परमीत और उनके बेटे आर्यमन को गौशाला पहुंचते हुए देखा गया। अर्चना जैसे ही वहां पहुंची, उन्होंने गाय के बच्चों को देखकर खुशी जाहिर की और उन्हें प्यार से सहलाया। उन्होंने कहा, मैं तो इन गंधों को सूंघकर पहचान सकती हूं। इसके बाद, परमीत और आर्यमन ने गौशाला में गायों की देखभाल की और गोबर की सफाई की। परमीत ने मजाक करते हुए कहा, यह देखने में आसान लगता है, लेकिन इसमें काफी मेहनत लगती है। अर्चना ने गौशाला की व्यवस्था के बारे में बताया कि यहां गायों को जातियों के हिसाब से अलग-अलग रखा जाता है, ताकि कोई गाय आपस में न मिल सके।

इस यात्रा के दौरान अर्चना ने आश्रम में शुद्ध दूध और घी की मिठाई का भी लुत्फ उठाया, जिसे उन्होंने बेहद स्वादिष्ट बताया। इसके बाद, उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर का जायजा लिया और देखा कि वहां वेदों का अध्ययन और ज्ञान दिया जाता है। अर्चना यह देखकर हैरान रह गईं कि आश्रम के पंडितों के बच्चों को भी यहां पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा, जब भी मैं यहां आती हूं, मैं चौंक जाती हूं। पहले सुना बहुत था, लेकिन इसे अनुभव करना कुछ और ही है।

अर्चना ने फिर सोमनाथ मंदिर के असली अवशेषों के दर्शन किए, जो आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में रखे गए हैं। इस अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, यहां आकर हमेशा एक नई ऊर्जा मिलती है।

इस यात्रा के दौरान अर्चना, परमीत और आर्यमन ने आश्रम के सात्विक भोजन का भी आनंद लिया। अर्चना ने यह जानकर हैरानी जताई कि जो जूस वह पी रही हैं, उसमें लौकी का रस भी शामिल था। उन्होंने कहा, यह तो बिल्कुल पता ही नहीं चला कि यह लौकी का रस है, बेहद स्वादिष्ट है! आप मेरे साथ मेरे घर चलेंगी।

इसके बाद, अर्चना और परमीत ने श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की, और उनके बेटे आयुष्मान के पहले एक्टिंग प्रोजेक्ट के बारे में बातचीत की। अर्चना ने गुरुजी से कहा, मेरे बेटे आयुष्मान को आखिरकार पहला एक्टिंग ऑफर मिल गया है। वह अब तक सैंकड़ों रिजेक्शन का सामना कर चुका है, लेकिन अब उसे पहला प्रोजेक्ट मिला है। हमने बेंगलुरु की टिकट बुक की थी, लेकिन शूटिंग के दौरान मुश्किल से दो घंटे सोने के बाद, वह यहां आपके पास आ रहा है।

आयुष्मान ने व्लॉग में अपने बिजी शेड्यूल के बारे में बताया, जिसे सुनकर अर्चना और परमीत ने कहा, वाह, ये सुनने के लिए हमारे कान तरस गए थे!

श्री श्री रविशंकर ने दोनों बेटों को अभिनय के बारे में महत्वपूर्ण बातें साझा की। उन्होंने कहा, किसी भी काम को करने के लिए फोकस बहुत जरूरी है। अगर आप कृष्णा का किरदार निभा रहे हैं, तो आपको कृष्ण की तरह सोचना होगा। जैसे एनटीआर थे, उन्होंने कृष्ण का किरदार निभाया और सभी ने उन्हें उसी रूप में देखा। विलेन के किरदार के लिए भी आपको उसी रूप में सोचने की जरूरत है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img