Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में गुरुवार रात से घना कोहरा, रात के समय शून्य हुई विजिबिलिटी, यातायात प्रभावित

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: ज़िले में गुरुवार रात करीब 11 बजे से छाया घना कोहरा शुक्रवार सुबह और अधिक घना हो गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। कोहरे की तीव्रता इतनी अधिक रही कि दृश्यता बेहद कम हो गई और कुछ दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे और ठंड के कारण सुबह के समय सड़कों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते दिखाई दिए, जबकि कई मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा।

शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसका असर स्कूलों में उपस्थिति पर भी पड़ा और सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम बच्चे स्कूल पहुंचे। कोहरे का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दिया। आमतौर पर सुबह 10 बजे खुलने वाली दुकानें भी देर से खुलीं और कई स्थानों पर दुकानें करीब 11:30 बजे के बाद खुल सकीं। ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रहने से बाजारों में दिन के शुरुआती घंटों तक सन्नाटा पसरा रहा।

घने कोहरे का असर सरकारी और निजी दफ्तरों में भी देखने को मिला। कर्मचारियों की आवाजाही प्रभावित रही, जिससे कई दफ्तरों में उपस्थिति कम रही और कामकाज भी देर से शुरू हुआ। खासकर सुबह के समय फील्ड से जुड़े कार्यालयों और निजी प्रतिष्ठानों में कामकाज की रफ्तार धीमी नजर आई।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सहारनपुर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 2 बजे तापमान 17 डिग्री, 3 बजे 19 डिग्री और 4 बजे भी 19 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिम दिशा से करीब 6 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। हवा में नमी का स्तर 67 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन में दृश्यता 16 किलोमीटर तक रही, हालांकि सुबह के समय कोहरे ने हालात मुश्किल बना दिए। वायुदाब 1014 hPa रिकॉर्ड किया गया।

इसी बीच शहर की वायु गुणवत्ता भी गंभीर स्तर पर बनी रही। सहारनपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 364 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है और इस स्तर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड, कोहरा और शीतलहर का असर बना रह सकता है। हालांकि सोमवार से मौसम साफ होने और धूप निकलने की संभावना जताई गई है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान यात्रा करते समय पूरी सतर्कता बरतें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img