Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: विद्युत पोल से टकराकर ट्रक में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी घटना

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह स्टार पेपर मिल के आगे टपरी रोड पर चलते ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अंबाला रोड फायर स्टेशन एवं फायर स्टेशन सरसावा से एक-एक फायर टेंडर मौके पर भेजा।मौके पर पहुंची फायर टीम ने पाया कि ट्रक विद्युत पोल से टकरा गया था, जिससे उसमें आग लग गई। ट्रक में हैंडीक्राफ्ट से संबंधित लकड़ी का सामान भरा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैलने की संभावना बनी थी।

सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि फायर कर्मियों ने होज लाइन, पंपिंग, फायर हुक और फावड़े की सहायता से लकड़ियों को अलग कर आग को पूरी तरह नियंत्रित किया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि ट्रक थाना मंडी क्षेत्र से माल लेकर जनपद गौतम बुद्ध नगर की ओर जा रहा था।फायर ब्रिगेड की तत्परता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रही और क्षेत्रवासियों को राहत मिली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img