Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

UP: कोडिन कफ सिरप मामले पर सीएम योगी ने दिया जवाब, बोलें ‘यूपी में एक भी मौत नहीं हुई’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में कोडिन कफ सिरप मामले पर जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में कफ सिरप के कारण एक भी मौत नहीं हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले को अदालत में लड़ा और जीत हासिल की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस उम्र में इंसान सच बोलने का आदी हो जाता है, लेकिन समाजवादी तो इस उम्र में भी उनसे झूठ बोलवाते हैं। उन्होंने समाजवादियों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और सच बोलने की आदत डालनी चाहिए। साथ ही, सीएम ने यह भी कहा कि माता प्रसाद पांडेय ने लंबे समय तक सदन में स्पीकर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में सरकार की कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में 79 अभियोग दर्ज किए गए हैं, जिनमें 225 अभियुक्त नामज़द हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 78 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और 134 फर्मों पर छापेमारी की गई है।

मुख्यमंत्री ने इस मामले की गहराई में जाने की बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़ा कोई न कोई व्यक्ति या नेता इस मामले में संलिप्त पाया गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अवैध लेन-देन लोहिया वाहिनी के एक पदाधिकारी के खाते से हुआ है। सीएम ने यह भी बताया कि एसटीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ा है और इसमें सफलता भी हासिल की है। सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा।

इसके बाद, मुख्यमंत्री ने बुलडोजर एक्शन को लेकर समाजवादी पार्टी पर तंज करते हुए कहा, चिंता मत कीजिए, समय आने पर बुलडोजर एक्शन की पूरी तैयारी रहेगी, उस समय चिल्लाइएगा नहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, ‘समाजवादी पार्टी के लोगों का पढ़ाई-लिखाई से कोई वास्ता नहीं है, इसलिए वे ऐसी बातें करते हैं।’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चे हों या बड़े, बिना चिकित्सीय परामर्श के कोई भी व्यक्ति कफ सिरप का सेवन नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि खांसी होने पर लोग कफ सिरप लेते हैं, लेकिन चिकित्सीय परामर्श के बाद, और उस पर सही निर्देश भी अंकित होते हैं।

सीएम योगी ने सदन में कहा

सीएम योगी ने सदन में कहा कि उत्तर प्रदेश में यूपी के सबसे बड़े होलसेलर को एसटीएफ ने पकड़ा था। 2016 में समाजवादी पार्टी ने उसे लाइसेंस जारी किया था। सीएम ने कहा कि देश में दो नमूने हैं। एक दिल्ली व दूसरा लखनऊ में बैठता है। जब देश में कोई चर्चा होती है तो वह देश छोड़कर भाग जाते हैं। यही आपके बबुआ के साथ भी हो रहा है। आप चिल्लाते रहेंगे और बबुआ सैरसपाटे के लिए इंग्लैंड चले जाएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img