Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: अफजाल अहमद (टीटू) ने नेशनल गेम में जीता गोल्ड मैडल, सहारनपुर का नाम किया रोशन

जनवाणी संवाददाता ।

सहारनपुर: दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे 68वें नेशनल गेम (ट्रैप मास्टर मैन इवेंट) में सहारनपुर के शूटर अफजाल अहमद (टीटू) ने गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया। अफजाल अहमद उत्तराखंड राज्य की ओर से शूटिंग खेलते हैं और उनका मेन इवेंट ट्रैप है।

टॉप 6 में प्रवेश करने के बाद फाइनल में जगह बनाने वाले अफजाल ने साथी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मैडल अपने नाम किया और सहारनपुर का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया। यह ज़िले के पहले शूटर के रूप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जिन्होंने नेशनल शूटिंग में गोल्ड मैडल हासिल किया।

ज़िले के ट्रैप शूटर फैसल खान, राव तल्हा, राव अरफ़ात, शादाब अहमद, साजिद और मोनी याकूब ने अफजाल अहमद (टीटू) की इस उपलब्धि पर ख़ुशी जताते हुए कहा कि यह उनके दिन-रात की मेहनत का नतीजा है। सभी शूटर गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्होंने अफजाल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img