Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

नए साल के जश्न पर पाबंदियां, इन राज्यों ने जारी किये हैं ये दिशा-निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में भी कोरोना के नए स्ट्रेन का पता चलने के बाद केंद्र सरकार सावधान हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखते हुए नए साल के अवसर पर जश्न के दौरान भीड़ रोकने की अपील की है।

उन्होंने राज्यों से इस दौरान कड़ी निगरानी रखने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि अगर थोड़ी भी ढील दी गई तो यह वायरस संभावित सुपरस्प्रेडर हो सकती है। इसके मद्देनजर दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों ने रात्रि कर्फ्यू लगाया है। वहीं पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने या रात को 11 बजे के बाद सार्वजनिक स्थान पर नए साल का जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दिल्ली सरकार 

देश की राजधानी दिल्ली में 31 दिसंबर की रात से रात्रि कर्फ्यू लागू हो जाएगा। यह कर्फ्यू दो जनवरी की सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के अनुसार, ‘सार्वजनिक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। साल का कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा। 31 दिसंबर को रात के 11 बजे से एक जनवरी की सुबह छह बजे तक और एक जनवरी को रात 11 बजे से दो जनवरी की सुबह छह बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी सभा को अनुमति नहीं है।’

केरल सरकार 

केरल सरकार ने एक आदेश जारी कर नए साल का जश्न मनाने के लिए सभी सार्वजनिक समारोहों को प्रतिबंधित किया है। प्रमुख सचिव डॉ. ए जयतिलक द्वारा हस्ताक्षरित, यह आदेश सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस प्रमुखों को भेजा गया है। इसमें कहा गया है नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) को सभी समारोह रात 10 बजे तक समाप्त हो जाने चाहिए। आदेश में कहा गया है कि नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए मास्क पहनना, सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखना और सेनिटेशन अनिवार्य होगा। इन मानदंडों का पालन करने में विफल रहने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार 

महाराष्ट्र में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू एलान हो चुका है और यह पांच जनवरी तक प्रभावी रहेगा। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि 31 दिसंबर को महाराष्ट्र में बार 11 बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पांच या उससे अधिक लोगों का इकट्ठा होना प्रतिबंधित है, लेकिन दवा खरीदने और दोस्तों एवं रिश्तेदारों से मिलने (रात के कर्फ्यू को देखते हुए 11 बजे के बाद) जाने के लिए लोगों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि आज रात 11 बजे से कल सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक लगाने के लिए धारा 144 लागू रहेगी। रेस्तरां, पब, बार, समुद्र तट, छत और नावों में किसी भी पार्टी की अनुमति नहीं है। हम ड्रोन का उपयोग करते हुए नजर रखेंगे।

गोवा सरकार 

गोवा के मंत्री राणे ने कहा कि सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाया जा सकता है। उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है। उन्होंने कहा, ‘मैंने दिल्ली और कर्नाटक की तर्ज पर राज्य में कर्फ्यू लगाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की है। फाइल पहले से ही प्रक्रिया में है। सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) समय की आवश्यकता है क्योंकि गोवा एक पर्यटक राज्य है।’

ओडिसा सरकार 

ओडिशा में भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त सुधांशु शेखर सारंगी ने कहा, ‘कटक और भुवनेश्वर में 31 दिसंबर की रात 9 बजे से 1 जनवरी 2021 की सुबह 5 बजे तक धारा 144 को लगाया जाएगा। हम पूरे शहर में 40 प्लाटून तैनात कर रहे हैं।’

कर्नाटक सरकार 

कर्नाटक में भी नए स्ट्रेन को लेकर चिंताएं जाहिर की गईं। कर्नाटक सरकार ने भी एलान किया कि रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा, ये कर्फ्यू एक जनवरी तक रहेगा लेकिन आधी रात को समूह में लोगों को अनुमित दी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img