Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

कीर्ति कुल्हारी ने नए साल में अपने रिश्ते को किया आधिकारिक, डेट कर रही हैं इस एक्टर को!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। नए साल का स्वागत हर कोई अपनी-अपनी तरीके से कर रहा है, लेकिन अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने इस बार अपने नए साल के स्वागत को खास बना दिया। एक्ट्रेस ने नए साल के मौके पर अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक तौर पर रिवील किया है। कीर्ति ने अपने पार्टनर के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर कर यह घोषणा की, और उनके रिश्ते को सार्वजनिक किया। जानिए, आखिर कौन है वो खास शख्स, जिसके साथ कीर्ति इस नए साल में अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं।

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने नए साल के मौके पर अपने रिश्ते को लेकर एक खास घोषणा की है। 1 जनवरी की रात, कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अभिनेता राजीव सिद्धार्थ के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं। इस रील के जरिए कीर्ति ने न केवल अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं, बल्कि अपने रिश्ते को भी सार्वजनिक कर दिया।

रेली में कीर्ति और राजीव की कई प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें शामिल थीं, जो उनके रिश्ते की गहरी और सजीव झलक पेश कर रही थीं। इस पोस्ट के साथ कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, “एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। सभी को 2026 मुबारक हो।”

राजीव सिद्धार्थ और कीर्ति कुल्हारी के बीच उम्र का फासला फैंस के लिए एक दिलचस्प चर्चा का विषय बन चुका है। जहां फैंस आम तौर पर सेलिब्रिटी जोड़ों के रिश्तों में उम्र के अंतर को लेकर उत्सुक रहते हैं, वहीं इस जोड़े के बीच का अंतर काफी छोटा है।

कीर्ति कुल्हारी का जन्म 1985 में हुआ था, और वह इस समय 40 साल की हैं। वहीं, उनके पार्टनर राजीव सिद्धार्थ का जन्म अप्रैल 1986 में हुआ था, और वह 39 साल के हैं। यानी, दोनों के बीच केवल 11 महीने का अंतर है। इस छोटे से उम्र के फासले के कारण दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

कीर्ति कुल्हारी ने पहले अभिनेता साहिल सहगल से की थी शादी

कीर्ति कुल्हारी ने इससे पहले अभिनेता साहिल सहगल से शादी की थी। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। लेकिन पांच साल तक शादी चलने के बाद साल 2021 में दोनों अलग हो गए थे।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति कुल्हारी आखिरी बार अपनी लोकप्रिय सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के चौथे सीजन में नजर आई हैं। यह शो 19 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज स्ट्रीम हुआ था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img