Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Jaishankar: जयशंकर का पाकिस्तान को सख्त संदेश, आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ उठाएंगे कदम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा का अधिकार प्रयोग करेगा, और कोई भी अन्य देश यह नहीं तय कर सकता कि भारत अपनी रक्षा के लिए क्या कदम उठाएगा। वे आईआईटी मद्रास में आयोजित ‘शस्त्र 2026 – आईआईटी मद्रास टेक्नो-एंटरटेनमेंट फेस्ट’ के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए तैयार है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कार्यक्रम के दौरान बिना किसी का नाम लिए पाकिस्तान पर जोरदार हमला किया। जब उनसे भारत की विदेश नीति के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, आपके पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं। अगर हम पश्चिम की ओर देखें, तो अफसोस के साथ कहना पड़ता है कि हमारे साथ भी ऐसा ही कुछ है। अगर कोई देश जानबूझकर और निरंतर आतंकवाद फैलाता है, तो हमारे पास भी आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा का अधिकार है, और हम इसका उपयोग करेंगे। यह हमारे ऊपर है कि हम इस अधिकार का कैसे इस्तेमाल करते हैं। कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं। अपनी सुरक्षा के लिए हम वह सब करेंगे, जो हमें सही लगे।

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा, कई साल पहले हम जल बंटवारा समझौते पर सहमत हुए थे, लेकिन अगर आप दशकों तक आतंकवाद फैलाते हैं, तो यह अच्छे पड़ोसी बनने की बात नहीं है। और अगर आप अच्छे पड़ोसी नहीं हैं, तो आपको इसके फायदे भी नहीं मिलेंगे। आप यह नहीं कह सकते कि कृपया हमारे साथ पानी साझा करें, जबकि हम आतंकवाद जारी रखेंगे। यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने बांग्लादेश के बारे में भी टिप्पणी करते हुए कहा, जब हम अपने पड़ोसी देशों को देखते हैं, तो जो भी हमारे अच्छे पड़ोसी देश हैं, हम वहां निवेश करते हैं और उन देशों की मदद करते हैं। कोरोना के समय में भी हमारे पड़ोसियों को सबसे पहले वैक्सीनेशन की मदद हमने ही दी थी। श्रीलंका जब आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तो भारत ने ही उसकी मदद की और उसे चार अरब डॉलर की आर्थिक सहायता दी। हमारे अधिकांश पड़ोसी देश यह मानते हैं कि भारत का विकास उनके लिए भी फायदेमंद है। अगर भारत विकास करेगा, तो हमारे सभी पड़ोसी देशों का भी विकास होगा। यही बात मैं बांग्लादेश के लिए भी कहना चाहता हूं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img