Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल प्रसारण पर लगाई रोक, टी20 विश्व कप के लिए भी भारत नहीं भेजेगा टीम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने के फैसले के बाद अब बांग्लादेश ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है। बांग्लादेश की प्रमुख समाचार वेबसाइट द डेली स्टार के अनुसार, देश की अंतरिम सरकार ने आईपीएल 2026 के प्रसारण को निलंबित करने का निर्णय लिया है। आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत मार्च 2026 में होनी है।

कहां से शुरू हुआ विवाद?

भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा विवाद की जड़ आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ी है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने केकेआर को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच विवाद और तीखा हो गया।

केकेआर ने पिछले महीने हुई मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बीसीसीआई के निर्देश के बाद फ्रेंचाइजी को उन्हें टीम से बाहर करना पड़ा। भारत में इस फैसले से पहले मुस्तफिजुर को खरीदने को लेकर विरोध भी देखने को मिला था। कई राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने केकेआर के मालिक शाहरुख खान पर सवाल उठाए थे। मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने से बांग्लादेश में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने की पुष्टि

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि वे देश में आईपीएल के प्रसारण को लेकर सख्त कदम उठा सकते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री से आईपीएल का प्रसारण निलंबित करने का अनुरोध किया था। इसके एक दिन बाद ही सरकार ने इस पर औपचारिक फैसला ले लिया।

बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि आईपीएल 2026 के लिए मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर से बाहर करने के बीसीसीआई के फैसले से बांग्लादेश के लोग आहत, दुखी और आक्रोशित हैं। इन हालात को देखते हुए अगले आदेश तक बांग्लादेश में आईपीएल के सभी मैचों और उससे जुड़े कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगाई जा रही है।

टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश टीम

इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की थी कि वह अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा। बीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश के मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। फिलहाल आईसीसी ने इस मांग पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

बांग्लादेश को टी20 विश्व कप में अपने चार लीग मैच खेलने हैं, जिनमें से तीन कोलकाता और एक मुंबई में निर्धारित हैं। टीम को वेस्टइंडीज (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ कोलकाता में, जबकि नेपाल (17 फरवरी) के खिलाफ मुंबई में खेलना है। बांग्लादेश को ग्रुप सी में इटली, नेपाल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img