Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

अश्लील कंटेंट पर कार्रवाई में ‘एक्स’ ने मानी गलती, अब भारतीय कानून के अनुसार करेगा काम, 600 अकाउंट्स को किया बंद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि वह अब भारतीय कानून का पालन करेगा। इसके तहत करीब 3,500 कंटेंट को ब्लॉक किया गया और 600 से अधिक अकाउंट्स को डिलीट कर दिया गया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, ‘एक्स’ अब से अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने की अनुमति नहीं देगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘एक्स’ ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कंटेंट मॉडरेशन स्टैंडर्ड में खामियों को माना है। कंपनी ने भारत सरकार को यह आश्वासन दिया है कि वह पूरी तरह से भारतीय कानून का पालन करेगा और नियमों के अनुसार कार्य करेगा।

यह मामला तब सामने आया जब प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसार को लेकर चिंता जताई गई। इस सामग्री में कथित तौर पर ‘एक्स’ के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल, ग्रोक, के माध्यम से उत्पन्न या बढ़ाए गए मटेरियल भी शामिल थे।

अश्लील तस्वीरें बनाने में इस्तेमाल पूरी तरह से रोका

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ से ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री को रोकने के लिए ठोस उपायों और भविष्य की योजना के बारे में और जानकारी मांगी थी। ‘एक्स’ ने विस्तृत जवाब भेजा, लेकिन उसमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारी की कमी थी। इसके बाद, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आदेश दिया कि ग्रोक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट्स का महिला की यौन और अश्लील तस्वीरें बनाने में इस्तेमाल पूरी तरह से रोका जाए।

3,500 अश्लील कंटेंट को ब्लॉक किया

‘एक्स’ ने कार्रवाई करते हुए करीब 3,500 अश्लील कंटेंट को ब्लॉक किया है और 600 से अधिक अकाउंट्स को डिलीट कर दिया है। प्लेटफॉर्म ने यह भी आश्वासन दिया है कि आगे से वह अश्लील तस्वीरों की अनुमति नहीं देगा। इस बीच, राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ की आलोचना की और आरोप लगाया कि ग्रोक के जरिए आपत्तिजनक और यौन रूप से उत्तेजक तस्वीरों को बनाने पर रोक लगाने के बजाय इसे केवल पेड यूजर्स तक सीमित कर दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img