Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

Meerut News: कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, ठंड का कहर जारी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ठंड का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। सुबह से ही हालात ऐसे रहे कि घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता बेहद कम हो गई।

10 मीटर की दूरी पर भी नहीं दिखा कुछ

सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

ठंड और कोहरे से नहीं मिल रही राहत

बीते कई दिनों से ठंड और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है और शीतलहर का असर और अधिक बढ़ गया है।

कई दिन बाद खुले स्कूल, कांपते हुए पहुंचे बच्चे

कई दिन बाद जब स्कूल खुले तो ठंड के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी नजर आए और बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचते दिखाई दिए।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

भीषण कोहरे और कड़ाके की ठंड में बच्चों का स्कूल जाना खतरे से खाली नहीं माना जा रहा है। अभिभावकों में किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर चिंता बनी हुई है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img