Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Earthquake: ओरेगॉन में महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 6.2 दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुरुवार को अमेरिका के ओरेगॉन तटीय क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 6.2 मापी गई। हालांकि, इस दौरान किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर गहरे क्षेत्र में था। इस बीच, नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर ने अभी तक कोई सुनामी अलर्ट जारी नहीं किया है।

ओरेगॉन के इस इलाके में भूकंप आना सामान्य

ओरेगॉन के जिस इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए, वह ओरेगॉन और कैलिफोर्निया की सीमा पर स्थित है, और यहां भूकंप के झटके अक्सर महसूस होते हैं। इस क्षेत्र में होने वाले अधिकांश भूकंप जमीन के भीतर होते हैं और आमतौर पर धरती पर उनका असर नहीं होता। हालांकि, कभी-कभी भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक होती है कि इसे महसूस किया जा सकता है।

कास्केडिया जोन: भूकंप के दृष्टिकोण से एक संवेदनशील क्षेत्र

इससे पहले, बीते साल सितंबर में भी ओरेगॉन में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह इलाका कास्केडिया जोन का हिस्सा है, जो उत्तरी वैंकूवर द्वीप से लेकर उत्तरी कैलिफोर्निया तक फैला हुआ है। कास्केडिया जोन पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली भूकंप क्षेत्रों में से एक माना जाता है।

साल 1700 में इस क्षेत्र में 9.0 मैग्नीट्यूड का एक विनाशकारी भूकंप आया था, जिसके परिणामस्वरूप भयंकर सुनामी का निर्माण हुआ था। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में फिर से इतनी तीव्रता का भूकंप आता है और सुनामी आती है, तो तटीय इलाकों में भारी तबाही मच सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img