जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: गरीब बस्ती में मास्क व मिठाइयां बांटकर ग्लोबल पैथ केयर सेंटर संचालक तरूण तोमर ने नव वर्ष मनाया। इस मौके पर लोहिया नगर स्थित झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीबों को मास्क वितरित किए और मिठाइयां बांटी गईं।

इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए सरकार की कोरोना गाइडलाइन की जानकारी भी दी गई। इस दौरान तरूण तोमर गरीबों के बीच बैठकर उनके सुख दु:ख को साझा किया। इस मौके पर मेहराज खान, मोहित, जतिन, विकास गिरी, अंकित आदि मौजूद रहे।


