Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

प्रथम चरण में 4221 को लगेगा कोविड-19 का टीका

  • ब्लॉक स्तर और जिला अस्पताल में होगा टीकाकरण
  • जनपद में टीकाकरण को तीन चरणों से गुजरना पड़ेगा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कोविड-19 महामारी से निजात के लिए शीघ्र ही जनपद को वैक्सीन मिलने की संभावनाएं हैं इसलिए प्रथम चरण में जिन 4221 लोगों का टीकाकरण होगा उनको प्रशिक्षण दिया जा रह है। ब्लॉक स्तर या फिर जिला अस्पताल में होने वाले टीकाकरण के लिए व्यक्ति को तीन चरणों से गुरजना पड़ेगा।

वर्ष 2020 को कोविड-19 महामारी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। यह एक ऐसी बीमारी है जिसने देश में मार्च माह में दस्तक दी और पहली बार देशभर में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लगाया गया। फिर, शामली जनपद में 23 मार्च की आधी रात को उस समय संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था जब सऊदी अरब से आए युवक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी।

जिस पर उसको परिवार सहित जिला अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। इस दौरान सरकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्राइवेट डाक्टरों ने कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया, वहीं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का भी विशेष योगदान कोविड-19 महामारी को भगाने के प्रति रहा। सरकारी डाक्टर भी कोविड-18 की चपेट में आए। इसलिए अब जबकि कोविड-19 से निजात के लिए वैक्सीन आ चुकी है तो प्रथम चरण में इनका ही टीकाकरण किया जाना तय है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि शामली जनपद में सरकारी स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर तथा हेल्थ स्टाफ और कर्मचारियों समेत 1662 को प्रथम चरण में कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जाएगी। इनके अलावा 780 पुलिस कर्मी तथा 1779 आंगनवाडी कार्यकत्री टीकाकरण के लिए सूचीबद्ध की गई है।

इन सभी को जूम ऐप के माध्यम से टीकाकरण को लेकर तमाम तरह की शंकाओं को दूर करने प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डा. सागर ने बताया कोविड-19 की वैक्सीन का टीकाकरण ब्लॉक स्तर या फिर जिला अस्पताल में ही टीकाकरण किया जाएगा, जहां इमरजेंसी की तमाम सुविधाएं मुहैयाय होंगी।

टीकाकरण के लिए तीन चरण से गुजरना होगा

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि कोविड-18 की वैक्सीन का टीका लगाए जाने के लिए व्यक्ति को तीन चरण से गुजरना होगा। इसलिए प्रथम कक्ष में वेटिंग रूम बनाया जाएगा, जहां पर टीकाकरण होने वाले व्यक्ति के समस्त पेपर चेक किए जाएंगे।

यहां एक महिला तथा एक पुरुष कांस्टेबल तैनात होंगे, जो टीकाकरण वाले व्यक्ति के साथ आने वाले परिजनों को बाहर ही रोक लेंगे। साथ ही, भीड़ को नियंत्रित करेंगे। दूसरे कक्ष में टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के बाद तीसरे कक्ष में टीकाकरण वाले व्यक्ति को कम से कम 30 मिनट तक आराम कराया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ड. आरके सागर ने बताया कि अभी तक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 की वैक्सीन प्राप्त नहीं हुई है। वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण प्रारंभ हो जाएगा।

अब तक जनपद में 3448 केस

शामली जनपद में अब तक 3448 कोरोन पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जिनमें 3389 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 29 की मौत हो चुकी है। अब तक भी जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। हालांकि कोरोना पॉजिटिव केस की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है लेकिन ब्रिटेन के बाद जिस तरह से देश के साथ-साथ मेरठ में कोरोना के नए स्ट्रेन के केस सामने आए हैं, उससे चिंता फिर से सताने लगी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img