Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

UP: ‘ठाकुर हूं मैं’ वीडियो पर बैंककर्मी की सफाई, कहा- सहकर्मी के पति से हुआ था विवाद

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: कानपुर के पनकी क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट बैंक में महिला कर्मचारी का गुस्से में चिल्लाते हुए वायरल वीडियो सोमवार को खूब चर्चा में रहा। वीडियो में महिला कर्मचारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “ठाकुर हूं मैं, मुझसे उलझना मत।” इस दौरान वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती हुई दिख रही हैं, जबकि जब सहकर्मियों ने उसे रोका, तो उसने किसी ग्राहक पर गुस्सा उतारते हुए लैपटॉप फेंकने का प्रयास भी किया।

महिला कर्मचारी का नाम आस्था सिंह बताया जा रहा है। वीडियो कुछ दिन पुराना है, और बैंक ने किसी भी ऐसी घटना से इनकार किया है। अब इस मामले में आस्था सिंह का एक दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने घटना को लेकर अपनी सफाई दी है।

आस्था सिंह की सफाई

आस्था के अनुसार, वायरल वीडियो किसी बैंक ग्राहक के साथ विवाद का नहीं है। यह झगड़ा उनकी सहकर्मी के पति के साथ हुआ था। उन्होंने बताया कि यह वीडियो 6 जनवरी का है और अब इसे गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। अपने विवादित बयान “ठाकुर हूं मैं…” पर आस्था ने सफाई दी कि उन्होंने यह बात आत्मसम्मान में कही थी और उन्हें अपनी जाति पर गर्व है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img