नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। प्रिया सचदेवा कपूर ने अपनी ननद मंधिरा कपूर स्मिथ और एक पॉडकास्टर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 20 करोड़ रुपये का सिविल मानहानि मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि पॉडकास्ट, इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों से उनकी छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
इससे पहले भी प्रिया ने इन्हीं कथित टिप्पणियों को आधार बनाते हुए मंधिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। यह पूरा विवाद आरके फैमिली ट्रस्ट और संपत्ति से जुड़े पारिवारिक मतभेदों के बीच सामने आया है, जिससे दोनों पक्षों के रिश्तों में पहले से ही तनाव बना हुआ है।

