Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Assam Election 2026: असम में भाजपा का बड़ा कदम, तीन निलंबित कांग्रेस विधायकों को पार्टी में किया शामिल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: असम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दायरा बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने रविवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होकर सत्ताधारी दल का दामन थामा। इसी कड़ी में अब तीन निलंबित कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत दास और शशिकांत दास ने भी भाजपा में शामिल होकर पार्टी की ताकत बढ़ा दी।

तीनों विधायकों ने गुवाहाटी स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी में प्रवेश किया, जहां प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

पूर्व कांग्रेस विधायक का बयान

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने कहा, “हम तीनों का उद्देश्य असम और राष्ट्र की सुरक्षा है। असम के नागरिक होने के नाते हमें भाजपा के साथ आना चाहिए और देश व राज्य को आगे ले जाने की नीति में योगदान देना चाहिए।”

उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का कारण तुष्टीकरण बताया और चेतावनी दी, “अगर कांग्रेस अपनी विचारधारा में बदलाव नहीं लाती है, तो आने वाले समय में यह पार्टी खाली हो जाएगी।”

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘भाजपा के लिए बड़ा दिन’

तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी, “आज तीन कांग्रेस विधायक हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। यह भाजपा के लिए एक बड़ा दिन है। यह हमारी बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के सम्मान को दर्शाता है।”

सीट शेयरिंग पर सीएम का बयान

चुनाव से पहले सीट शेयरिंग को लेकर सीएम सरमा ने कहा, “कल रात हमने असम गण परिषद, बोडोलैंड पीपुल्स फोरम और राभा हासोंग जौथा संग्राम समिति के साथ बातचीत पूरी कर ली है। अब एनडीए की सीट शेयरिंग पर केंद्रीय संसदीय समिति से मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक घोषणा दो से चार दिन में हो जाएगी।”

केंद्रीय मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा का बयान

केंद्रीय मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने कहा, “भाजपा में शामिल होने वाले लोग सिर्फ गुवाहाटी तक सीमित नहीं हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारी और अन्य पार्टियों, खासकर कांग्रेस के सदस्य, भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह हमारी विचारधारा और नेतृत्व के प्रति समर्थन को दर्शाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here