Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Assam: जोरहाट एयरबेस से उड़ान के बाद सुखोई विमान हादसे का शिकार, दोनों पायलटों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: असम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी और दुर्गम इलाके में वायु सेना का एक सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए।

वायु सेना के अधिकारियों के अनुसार, विमान गुरुवार शाम जोरहाट एयरबेस से नियमित प्रशिक्षण मिशन पर उड़ान भरने के बाद कुछ ही समय में रडार से गायब हो गया। इसके बाद तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया। शुक्रवार सुबह विमान का मलबा दुर्गम इलाके में मिला।

एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि वायु सेना की सर्च और रेस्क्यू टीम, सिविल और पुलिस प्रशासन और स्थानीय गांववालों की मदद से रात लगभग एक बजे घटनास्थल पर पहुंची और विमान के मलबे को ढूंढ निकाला। यह स्थल जोरहाट एयरबेस से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।

वायु सेना ने हादसे की पुष्टि की है और मामले की जांच का आदेश दे दिया है। जांच टीम यह पता लगाएगी कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। सुखोई-30 MKI भारतीय वायु सेना का एक अत्याधुनिक और शक्तिशाली लड़ाकू विमान है। इस हादसे से वायु सेना को बड़ा नुकसान हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here