Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

World News: ईरान का दावा, बैलिस्टिक मिसाइल से युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना, अमेरिका ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के एक शक्तिशाली युद्धपोत पर हमला करने का दावा किया है। ईरान की सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) ने कहा है कि उसने अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (CVN-72) को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है।

मिसाइल ने युद्धपोत को सीधे निशाना बनाया

रिपोर्ट्स के अनुसार, दागी गई मिसाइल ने युद्धपोत को सीधे निशाना बनाया, जिसके कारण यह युद्धपोत काम करने की स्थिति में नहीं रहा और उसे खाड़ी क्षेत्र से पीछे हटना पड़ा। ईरानी पक्ष का कहना है कि यह हमला अमेरिका के हालिया सैन्य कदमों के जवाब में किया गया।

हालांकि, अमेरिका ने ईरान के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यूएसएस अब्राहम लिंकन (CVN-72) पूरी तरह सुरक्षित है और उस पर किसी भी तरह का सफल हमला नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका को उम्मीद थी कि उसके सैन्य हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत के बाद संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है, लेकिन ईरान की ओर से लगातार जवाबी कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञों?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दोनों देशों के बीच टकराव इसी तरह बढ़ता रहा तो पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र में हालात और गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के दावों और खंडन के बीच स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here