Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली आग की घटना सामने आई, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब घर के सामने वाले हिस्से में अचानक आग भड़क उठी।

बताया जा रहा है कि ब्रजेश्वरी एनेक्स निवासी मनोज पुगलिया के बंगले की ग्राउंड फ्लोर पर कार चार्ज हो रही थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। परिवार के अधिकांश सदस्य ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे, लेकिन आग और धुएं के कारण वे नीचे नहीं उतर सके और अंदर ही फंस गए।

हालात उस समय और भयावह हो गए जब घर में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया और उसमें विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मनोज पुगलिया समेत कुल सात लोगों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here