Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले से एक डरावनी घटना सामने आई है। शनिवार तड़के भुवनेश्वर से नबरंगपुर जा रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय बस में कुल 37 यात्री सवार थे, जिनमें चित्रकोंडा के कांग्रेस विधायक मंगू खिल्ला भी शामिल थे।

विधायक ने सुनाई आपबीती

विधायक मंगू खिल्ला ने बताया, “हम सभी सो रहे थे कि अचानक धमाका हुआ और धुआं फैल गया। अगर ड्राइवर ने तुरंत खिड़कियां खोलकर हमें बाहर नहीं निकाला होता, तो आज कोई जीवित नहीं बचता। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।”

बस पूरी तरह जलकर खाक

आग इतनी भीषण थी कि जब तक दमकल और पुलिस मौके पर पहुंचे, बस का पूरा ढांचा जलकर लोहे में बदल चुका था। फायर ब्रिगेड ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया।

कांग्रेस विधायक मंगू खिल्ला भुवनेश्वर के रसूलगढ़ से बस में सवार हुए थे और उनका गंतव्य मलकानगिरी था। हादसे के बाद परिवहन विभाग ने तुरंत दूसरी बस का इंतजाम किया, जिससे सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टायर फटने की वजह के साथ-साथ बस की फिटनेस भी चेक की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here