Home ताज़ा ख़बर LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

0
9

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पहले से लागू व्यवस्था ही जारी है।

मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन की नई समयसीमा लागू की गई है। सरकार ने इन दावों को पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है।

सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू

पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया कि एलपीजी रीफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान नियमों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल पहले की तरह ही लागू रहेगा, और यह सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू है।

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को आगे न बढ़ाएं। साथ ही, घबराहट में अनावश्यक रूप से एलपीजी बुकिंग करने से बचने की सलाह दी गई है।

देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध

मंत्रालय ने यह भी भरोसा दिलाया कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी की कोई आशंका नहीं है। उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here