Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। 10 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से विदेशी निर्मित अत्याधुनिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है, जिसमें सब-मशीन गन, ऑटोमैटिक पिस्टल और 200 कारतूस शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे।

क्राइम ब्रांच ने 21 विदेशी हथियार बरामद किए। जिनमें सब-मशीन गन, स्टोएगर पिस्टल, PX-5.7 पिस्तौल, PX-3 पिस्तौल, शैडो CZ पिस्तौल, बेरेटा पिस्तौल, टॉरस पिस्तौल और वाल्थर पिस्तौल शामिल हैं। PX-5.7 पिस्तौल का बरामद होना चिंता का विषय है, क्योंकि इस पिस्तौल का इस्तेमाल विशेष रूप से स्पेशल फोर्सेज द्वारा किया जाता है।

इस मॉड्यूल को दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से ऑपरेट किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन हथियारों को पाकिस्तान से भारत में तस्करी कर लाया जा रहा था। ये हथियार पाकिस्तान के जरिए नेपाल बॉर्डर होते हुए आते थे। इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को आपूर्ति की जा रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here