Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म ‘जाट’ (2025) से न केवल हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की बल्कि ‘किस किस को प्यार करूं 2’ (2025) और ‘धुरंधर’ (2025) जैसी फिल्मों में भी जमकर धमाल मचाया। हिंदी सिने जगत में शुरुआत करने के पहले आयशा खान 4 तेलुगु फिल्में कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें कभी इस तरह की लाइमलाइट नहीं मिली थी। खासकर ‘धुरंधर’ (2025) के बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ (2025) में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा पर फिल्माए गये ‘शरारत….’ डांस नंबर ने इन दोनों ही एक्ट्रेस को हर किसी का फेवरेट बना दिया। खासकर उस डांस नंबर में आयशा खान की आंखों का एक्सप्रेशन और उनका स्टाइलिश मेकओवर, सब कुछ ऐसा था जिसने उन्हें एक अलग लीग में पहुंचा दिया। असल जिंदगी में बेहद सिंपल और क्लासी नजर आने वाली आयशा खान का ग्लैमर, चार्म और स्क्रीन प्रेजेंस, हर बार आडियंस का दिल जीत लेती है। स्क्रीन पर आते ही वह जबर्दस्त कॉन्फिडेंट और स्ट्राइकिंग नजर आती हैं।

कपिल शर्मा के अपोजिट वाली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ (2025) में आयशा का फनी, क्यूट और चुलबुला अंदाज देखने को मिला। खासकर इस फ्लाप फिल्म में जिस तरह से उन्होंने कॉमिक टाइमिंग के बीच अपने चार्म से स्क्रीन को लाइटअप किया वह कमाल का था। इस फिल्म में उनका फैशन गेम जिसमें उन्होंने ब्राइट आउटफिट्स, ट्रेडिशनल स्टाइलिंग और फ्लॉलेस लुक्स का शानदार इस्तेमाल किया, टॉप पर रहा। आयशा को सबसे ज्यादा तारीफ रवि दुबे के ड्रामा शो ‘दिल को रफू कर ले’ (2024-2025) के लिए मिली। ये आयशा के करियर का सबसे सफल शो साबित हुआ। इसमें उनकी इमोशनल एक्टिंग, रोमांटिक चार्म और नेचुरल परफॉर्मेंस ने दर्शकों को उनसे गहराई से जोड़ दिया है। आयशा खान की खूबसूरती और ग्लैमर उनकी एक बड़ी पहचान है। खासकर उनकी साड़ी स्टाइल बेहद कमाल की है। कहा जा सकता है कि फिलहाल वह एक अंडररेटेड लेकिन वसेर्टाइल एक्ट्रेस हैं जो यकीनन आने वाले कल की सुपर स्टार हैं।

13 सितंबर, 2002 को मुंबई में पैदा हुई आयशा खान के पिता मूलत: बिहार से हैं । केवल 16 साल की उम्र में आयशा ने एकता कपूर के टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी के’ (2018-2020) से बतौर जूनियर आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। लेकिन उसके बाद उन्हें टीवी शो ‘बालवीर रिटनर््स’ (2020) में बिर्बा का किरदार मिला और उनके करियर की गाड़ी चल निकली। सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (2023-2024) में आयशा खान वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर शामिल हुई थीं। शो में उनका सफर कुछ ही हफ्तों में खत्म हो गया लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 8 वीं पोजीशन हासिल की। इस रियलिटी शो के जरिए आयशा को भरपूर पॉपुलैरिटी मिली। खासकर शो में मुनव्वर फारूकी के साथ झगड़े को लेकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। और इसके साथ ही उनकी किस्मत का पहिया चल पड़ा। अभिषेक कुमार के साथ एक म्यूजिक वीडियो कर चुकी आयशा का सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है लेकिन ‘धुरंधर’ (2025) के बाद अब उनके पास काफी आॅफर आ रहे हैं। इस फिल्म के बाद वे काफी ज्यादा डिमांड में आ चुकी हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img