Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

Nitin Nabin: बिहार में राजनीतिक हलचल, नीतीश के बाद नितिन नवीन ने भी विधानसभा से दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार सुबह बिहार विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को सौंपा, जिन्होंने इसे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को भिजवा दिया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि नितिन नवीन ने रविवार को ही बांकीपुर विधानसभा सदस्य के तौर पर इस्तीफा उन्हें दिया था।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि इस्तीफा भाजपा के माध्यम से मिला है और इसे स्वीकार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। उन्होंने दोनों नेताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि नितिन नवीन अब दिल्ली जाकर राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। पांच बार बांकीपुर से विधायक रहे नितिन नवीन अब पूरी तरह केंद्रीय राजनीति पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

नितिन नवीन का संदेश

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे आज बिहार विधानसभा के बांकीपुर क्षेत्र से सदस्य पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई नई भूमिका के माध्यम से वे अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और जनता के साथ अटूट संबंध बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत और बिहार बनाने के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में लगातार काम करने का भरोसा दिया।

उपचुनाव की संभावना

इस्तीफे के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव हो सकता है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी इसकी तारीख घोषित नहीं की है। भाजपा इस सीट पर अपने प्रत्याशी को उतारेगी, क्योंकि पिछले कई वर्षों से यह सीट पार्टी के पास रही है।

नितिन नवीन का राजनीतिक सफर

नितिन नवीन, दिवंगत नेता नवीन सिन्हा के पुत्र हैं। 23 मई 1980 को पटना में जन्मे नितिन ने 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में की। उनके पिता 2005 में पटना पश्चिम से विधायक थे, उनका निधन दिल्ली में हुआ। उस समय नितिन सिर्फ 26 साल के थे। भाजपा ने उन्हें पिता की राजनीतिक विरासत संभालने का आग्रह किया। शुरुआत में उन्होंने इसे अस्वीकार किया, लेकिन मां मीरा सिन्हा के समझाने पर उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया और पटना पश्चिम से पहली बार जीत हासिल की।

संगठन में बड़ी जिम्मेदारियाँ

नितिन नवीन भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। 2008 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य और सह-प्रभारी बनाया गया। 2010-2013 के बीच वे भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रहे। 2013 में IVLP कार्यक्रम के तहत अमेरिका की 15 दिनों की यात्रा की। 2016-2019 में उन्होंने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2019 में उन्हें सिक्किम लोकसभा और विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया। 2021-2024 तक छत्तीसगढ़ में सह-प्रभारी और 2024 में छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव प्रभारी बने। जुलाई 2024 से अब तक वे छत्तीसगढ़ के राज्य प्रभारी के रूप में संगठन कार्य देख रहे हैं।

2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में माना जा रहा था, लेकिन भाजपा ने जीत हासिल की। इस जीत में नितिन नवीन की अहम भूमिका रही, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...

Delhi News: झारखंड मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा आरोपी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड के साहिबगंज स्थित बोरियो...

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह, ‘घिस घिस घिस’ का फर्स्ट लुक आउट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img