Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों में पूरा प्रशासनिक तंत्र लगा हुआ था, लेकिन उसी दौरान जिले के बिहारशरीफ से दुखद खबर सामने आई। मंगलवार को बिहार शरीफ स्थित मघड़ा में माता शीतला अष्टमी के दरबार में भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। इस अचानक हुई भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल, बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भीड़ की वजह

जानकारी के अनुसार, चैत माह के अंतिम मंगलवार के कारण सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई थी। इसी दौरान किसी वजह से अफवाह फैल गई और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई। भीड़ के दबाव में कई लोग गिर पड़े और भागदौड़ में लोग एक-दूसरे पर चढ़ते चले गए। थोड़ी देर बाद भीड़ नियंत्रण में आई, लेकिन तब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

परिजनों की हाहाकार

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। नालंदा पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नालंदा दौरा उसी दिन होने के कारण प्रशासनिक तंत्र वहां की व्यवस्था में व्यस्त था, और इस बीच यह दुखद घटना घट गई। घटना के तुरंत बाद लोग अपने परिजनों का पता लगाने में जुट गए। अधिकांश श्रद्धालु परिवार के साथ आए थे, जिससे बच्चों की संख्या भी अधिक थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here