Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

Bihar News: नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, नौ श्रद्धालुओं की मौत, पीएम और सीएम ने मुआवजे की घोषणा की

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को अचानक भगदड़ मचने से नौ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मॉडल अस्पताल, बिहारशरीफ में चल रहा है। मरने वालों में नालंदा निवासी दयावंती देवी, मालो देवी, किरता देवी, रीता देवी, आशा देवी और रेखा देवी शामिल हैं, जबकि तीन अन्य की पहचान की जा रही है।

भीड़ का कारण

चैत्र माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर मंदिर में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। अचानक किसी अफवाह के फैलने से भगदड़ की स्थिति बन गई। भीड़ में दबकर कई लोग गिर पड़े और एक-दूसरे पर चढ़ते चले गए। कुछ समय बाद जब भीड़ नियंत्रण में आई, तो मृतक श्रद्धालुओं के शव मिले। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

मौके पर हड़कंप और राहत कार्य

घटना के समय मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। लोग अपने परिजनों का पता लगाने में एक घंटे तक लगे रहे। अधिकांश लोग परिवार के साथ आए थे, जिनमें बच्चों की संख्या भी अधिक थी।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना और दी आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के आश्रितों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से चार-चार लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये (कुल छह लाख रुपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के आदेश पर वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके समुचित इलाज का भी निर्देश दिया।

विधानसभा अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img