Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: मदरसे में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

गंगोह/सहारनपुर: जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी गंगोह अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि वायरल वीडियो गंगोह क्षेत्र स्थित मदरसा दारूल उलूम जकरिया का है, जिसमें एक छात्र को दो लोगों द्वारा डंडों से पीटा जा रहा है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी उसी मदरसे के शिक्षक हैं। वीडियो में एक शिक्षक बच्चे के पैर पकड़कर उसे उल्टा करता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा शिक्षक उस पर लगातार डंडों से प्रहार कर रहा है। इस दौरान बच्चा दर्द से तड़पता हुआ रहम की गुहार लगाता नजर आता है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा गया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को नामजद किया, जिनकी पहचान जुनैद पुत्र फरजंद निवासी खानपुर थाना गंगोह और शोयब पुत्र गय्यूर निवासी धलापड़ा थाना गंगोह के रूप में हुई है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए मदरसे से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया ने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ इस प्रकार की अमानवीय हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img