Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

Himachal Pradesh: कुल्लू में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी दिल्ली से आई ट्रैवलर, चार की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जलोड़ी दर्रा से जीभी जा रही दिल्ली के पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर शनिवार शाम लगभग 8:30 बजे सोझा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गई और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। घायलों का उपचार बंजार अस्पताल में जारी है।

गाड़ी (डीएल 1 वीसी-4958) में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बचाने के लिए तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

बताया गया कि, हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर लोग तुरंत पहुंचे। कई घायल झाड़ियों में फंसे थे, और लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उन्हें सुरक्षित निकाला। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें देर रात तक राहत कार्य में लगी रहीं।

मानव श्रृंखला बनाकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया

हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर दिल दहला देने वाला था। कुछ पर्यटक गाड़ी से बाहर छिटककर झाड़ियों और चट्टानों में फंस गए। गहरी खाई और घनी झाड़ियों के कारण बचाव कार्य मुश्किल था। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने मानव श्रृंखला बनाकर एक-एक कर सभी घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों को बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

बंजार के विधायक ने जताया दुख

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने हादसे पर गहरा दुख जताया और राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

राजस्व विभाग के अनुसार, घायल 16 पर्यटकों की पहचान अरहम, आयुषी, फिजा, मोहतीन, मोहित, गिन्नी, दीपाली, कर्ण, अभिनव, आदित्य, अनुराग, आंचल, आर्य, मदूप, निकिता और रोहित मेहरा के रूप में हुई है। दो अन्य घायलों की पहचान नहीं हो सकी। प्रशासन मृतकों और घायलों के नाम-पते का पूरा विवरण जुटा रहा है।

हादसे की न्यायिक जांच

एसडीएम बंजार ने बताया कि शाम को बारिश नहीं थी। प्रथम दृष्टया मैकेनिकल फॉल्ट भी कारण हो सकता है। हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here