Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड स्थित थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक लकड़ी के गोदाम में लगी आग को फायर सर्विस ने समय रहते काबू में कर बड़ी दुर्घटना टाल दी। घटना सुबह करीब 04:40 बजे की बताई जा रही है।सूचना मिलते ही फायर स्टेशन सहारनपुर से दमकल टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और पहुंचते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों की निगरानी में फायर कर्मियों ने कई अग्निशमन वाहनों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया।घटना स्थल घनी आबादी वाले क्षेत्र में होने के कारण आग के फैलने का खतरा काफी अधिक था। हालांकि फायर सर्विस की त्वरित और समन्वित कार्रवाई के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया और आसपास के इलाकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम को तुरंत रवाना किया गया था। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि लकड़ी के गोदाम में आग तेजी से फैल रही थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया गया। उन्होंने बताया कि समय रहते कार्रवाई होने से आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here