जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कारोबारी हफ्ते की शुरुआत में सोना और चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों की कीमतें कमजोरी के साथ खुलीं और कारोबार के दौरान भी दबाव में बनी रहीं।
जानें आज के सोने का रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 1,451 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले यह 1,54,609 रुपये पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने के समय सोना करीब 1,620 रुपये टूटकर 1,52,989 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान इसने 1,53,301 रुपये का उच्च स्तर और 1,53,050 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल सोना 1,80,779 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है।
चांदी में भी बड़ी गिरावट
चांदी के वायदा भाव में भी कमजोरी देखने को मिली। MCX पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 3,689 रुपये गिरकर 2,53,453 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 2,57,142 रुपये था। कारोबार के दौरान चांदी करीब 4,838 रुपये टूटकर 2,52,304 रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान इसने 2,50,086 रुपये का उच्च स्तर और 2,49,532 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दोनों दबाव में कारोबार कर रहे हैं, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक संकेतों, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं में यह गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहकर बाजार की दिशा पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

