जनवाी ब्यूरो |
मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना चौकी के समीप एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में टॉयलेट में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक उन्नाव जिले का रहने वाला था। डायल 112 पर सूचना मिलते ही टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस परिजनों से संपर्क कर आगे की जांच कर रही है।

