नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपाक हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अनुभवी उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) स्ट्रीम के तहत विभिन्न वेतनमानों में 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
MMGS-II और MMGS-III पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के कम से कम 60% अंक, जबकि SC, ST, OBC और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55% अंक अनिवार्य हैं।
इसके अलावा MBA, PGDBM, CA, CFA, CMA (ICWA) या बैंकिंग एवं फाइनेंस से संबंधित पोस्टग्रेजुएट डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे।
SMGS-IV पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ MBA, PGDBM, मास्टर डिग्री या CA, CFA, CMA (ICWA) जैसी प्रोफेशनल योग्यता जरूरी है।
आयु सीमा
MMGS-II: 25 से 35 वर्ष
MMGS-III: 28 से 38 वर्ष
SMGS-IV: 30 से 40 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
- बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं।
- “BOI Credit Officer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- New Registration पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षिक और कार्य अनुभव से संबंधित जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

