Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

पिकअप-कार की टक्कर में आठ लोग घायल

  • दुर्घटना के बाद सड़क किनारे खाई में पलटी पिकअप
  • चीख, पुकार सुन राहगीरों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: रविवार सुबह गांव मालैंडी में पिकअप और कार की आमने सामने की जोरदार भिडंत टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप सड़क किनारे खाई में पलट गई। पिकअप में सवार करीब एक दर्जन लोग शामिल थे जिनमें आठ घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। सूचना पर पहुंंची एम्बुलेसं की मदद से घायलों को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ की दशा गंभीर होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

रविवार को झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा रिदान निवासी करीब एक दर्जन लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर जनपद मेरठ के गांव सलेमपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। पिकअप गाड़ी जब गांव मालैंडी के निकट पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही कार से उनकी आमने सामने की जोरदार भिडंत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप सड़क के बराबर में खाई में पटल गई।

34 2

पिकअप में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को शामली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पिकअप गाडी चालक शादत अली व उसमें सवार जुबैदा पत्नी सलीम, शहनाज पत्नी वाजिद, दिलबहार पुत्र दिलशाद, रिहाना पत्नी गुलफान, जरीना, मन्तसा, निवासीगण अम्बेहटा रिदान तथा कार चालक सचिन निवासी बधेव घायल हो गए। दुर्घटना में घायल पिकअप के चालक शादत अली को गंभीरावस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पडताल शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img