Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह के निधन से कांग्रेसियों में शोक

  • शोक सभा का आयोजन कर आत्मा की शांति की प्रार्थना

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सरदार बूटा सिंह के आकस्मिक निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेसियों ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन धारण किया।

रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के पूर्व सचिव ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सरदार बूटा सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोकसभा में ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि सरदार बूटा सिंह का निधन पार्टी को अपूर्णीय क्षति है।

उन्होंने सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया। देश में आपसी सौहार्द कायम करने का काम किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान किए जाने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर बाबू खान, योगेश भारद्वाज, अशोक जैन, ज्योति प्रसाद शर्मा, पुनीत जैन, विक्रम सिंह, अविनाश, ठाकुर लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।

वाल्मीकि समाज के गौरव थे सरदार बूटा सिंह

राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच द्वारा शहर के मौहल्ला पंसारियान में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

संगठन के अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि सरदार बूटा सिंह वाल्मीकि, दलित समाज के गौरव एवं हृदय सम्राट थे। उन्होंने भारत के केंद्रीय गृहमंत्री पद पर रहते हुए स्मरणीय कार्य किए। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कार्य करते हुए सफाई मजदूरों व स्थानीय निकायों के समस्त कर्मचारियों के हित के लिए अनेकों कार्य किए।

इस अवसर पर नंदूप्रसाद बाल्मीकि, वर्गिस झंझोट, कुमारी काजल वाल्मीकि, रामस्वरूप वाल्मीकि, प्रविंद्र कुमार, प्रमोद कश्यप, अरुण झंझोट, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img