जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बहुचर्चित प्रबल हत्याकांड में बुधवार को अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी संजय गुप्ता समेत सात आरोपियों को दोषी करार दिया। फैसला सुनाए जाने के बाद अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और सभी दोषियों को तत्काल न्यायिक हिरासत में ले लिया गया।
अदालत ने जिन सात आरोपियों को दोषी माना है, उनमें संजय गुप्ता (मुख्य आरोपी), आशीष अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, राहुल गुप्ता, निखिल अग्रवाल और अनुज अग्रवाल शामिल हैं। सभी आरोपी फैसले के समय अदालत में मौजूद थे। दोष सिद्ध होने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
यह मामला लंबे समय से जनपद का सबसे चर्चित आपराधिक प्रकरण बना हुआ था। सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से कई गवाहों के बयान और साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी सात आरोपियों को दोषी ठहराया।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

