Friday, August 14, 2026
- Advertisement -

UP में बढ़ रहा फैमिली बिजनेस का दबदबा, 7 कारोबारी घरानों की कुल Net Worth 7.52 लाख करोड़

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: देश के सबसे मूल्यवान पारिवारिक कारोबारी घरानों की नई सूची में उत्तर प्रदेश ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स और हुरुन इंडिया की ताजा सूची में उत्तर प्रदेश से जुड़े सात कारोबारी घराने शामिल हुए हैं। इन सभी समूहों की संयुक्त नेटवर्थ करीब 7.52 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह सूची बताती है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ कानपुर, गाजियाबाद और अमरोहा जैसे शहर भी बड़े पारिवारिक कारोबार के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहे हैं।

HCL टेक्नोलॉजीज सबसे आगे

प्रदेश से जुड़े कारोबारी घरानों में शिव नाडर और रोशनी नाडर की अगुवाई वाला HCL टेक्नोलॉजीज सबसे मूल्यवान समूह है। कंपनी का मूल्यांकन करीब 2.91 लाख करोड़ रुपये है और राष्ट्रीय सूची में इसे आठवां स्थान मिला है। HCL टेक्नोलॉजीज का मुख्यालय नोएडा में है।

कंपनी ने यूपी को अपना प्रमुख कारोबारी आधार बनाते हुए देश और विदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इसके साथ ही यह समूह देश के शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान पारिवारिक कारोबारी घरानों में भी शामिल है।

डाबर इंडिया की वैल्यूएशन 1.03 लाख करोड़

मोहित बर्मन की अगुवाई वाला डाबर इंडिया करीब 1.03 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ सूची में शामिल है। कंपनी की कॉरपोरेट मौजूदगी कौशांबी, साहिबाबाद और गाजियाबाद में है।

गाजियाबाद में कंपनी का कॉरपोरेट कार्यालय होने के साथ रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर भी मौजूद है। डाबर देश के प्रमुख एफएमसीजी समूहों में गिना जाता है।

जुबिलेंट भरतिया समूह भी सूची में

श्याम एस. भरतिया की अगुवाई वाले जुबिलेंट भरतिया समूह की नेटवर्थ करीब 82,700 करोड़ रुपये बताई गई है। समूह का कॉरपोरेट कार्यालय नोएडा में है, जबकि जुबिलेंट फार्मोवा का पंजीकृत कार्यालय अमरोहा के गजरौला में है।

समूह दवा, रसायन, कृषि उत्पाद और फूड सर्विस समेत कई क्षेत्रों में कारोबार करता है।

JK सीमेंट की वैल्यूएशन 74,400 करोड़

कानपुर से जुड़े JK सीमेंट की वैल्यूएशन करीब 74,400 करोड़ रुपये आंकी गई है। समूह में सुशीला देवी सिंघानिया के नेतृत्व के साथ राघवपति और माधवकृष्ण की भूमिका प्रमुख है।

कंपनी के प्रमुख संयंत्रों में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, हमीरपुर और प्रयागराज भी शामिल हैं।

Havells India और अन्य समूह भी सूची में

अनिल राय गुप्ता के नेतृत्व वाली Havells India का मूल्यांकन करीब 72,800 करोड़ रुपये है। कंपनी का कार्यालय नोएडा में स्थित है।

वहीं ग्रेटर नोएडा स्थित अनुराग गुप्ता की PG Electroplast की नेटवर्थ करीब 15,300 करोड़ रुपये आंकी गई है। समीर गुप्ता की अगुवाई वाले Jackson Group की हैसियत करीब 13,000 करोड़ रुपये बताई गई है। दोनों समूहों की प्रमुख कारोबारी मौजूदगी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में है।

नए शहरों में उभर रहे नए कारोबारी परिवार

हुरुन इंडिया के मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद के मुताबिक, देश के नए शहरों में नए कारोबारी परिवार तेजी से उभर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सूची में मजबूत मौजूदगी राज्य के लगातार मजबूत होते कारोबारी आधार का संकेत देती है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा का तेजी से विकसित होता औद्योगिक और कॉरपोरेट इकोसिस्टम इस बदलाव में अहम भूमिका निभा रहा है। वहीं कानपुर, गाजियाबाद और अमरोहा जैसे शहर भी पारिवारिक कारोबार के विस्तार के नए केंद्र बन रहे हैं।

यूपी की कारोबारी ताकत को मिली नई पहचान

बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स और हुरुन इंडिया की सूची में सात यूपी से जुड़े कारोबारी घरानों का शामिल होना राज्य के कारोबारी परिदृश्य में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। इन समूहों की करीब 7.52 लाख करोड़ रुपये की संयुक्त नेटवर्थ यूपी को देश के प्रमुख पारिवारिक कारोबारी केंद्रों में स्थापित करती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

WPI: जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, 9.78% पर पहुंची; खाद्य महंगाई में बढ़ोतरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here