Thursday, August 20, 2026
- Advertisement -

UP News: चीनी के दाम ने तोड़ा 80 साल का रिकॉर्ड, 61 रुपये किलो पहुंची कीमत

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: प्रदेश की 19 चीनी मिलों में लगातार बढ़ रहे भाव का असर अब सीधे बाजार पर दिखाई दे रहा है। चीनी की कीमतें करीब आठ दशक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। महज डेढ़ माह में चीनी के दाम में 17 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले एक पखवाड़े से कीमतें रोजाना एक से दो रुपये प्रति किलो बढ़ रही हैं। बुधवार को अलीगढ़ के थोक बाजार में चीनी 61 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी।

व्यापारियों का अनुमान है कि यदि कीमतों में इसी तरह तेजी जारी रही तो आने वाले दिनों में चीनी 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। लगातार बढ़ते दामों से बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों के बीच बहस की स्थिति भी बनने लगी है।

एथनॉल उत्पादन से घटा चीनी का उत्पादन

थोक कारोबारियों के मुताबिक, चीनी की कीमतों में तेजी की प्रमुख वजह गन्ने से बड़े पैमाने पर एथनॉल का उत्पादन है। मिलों में एथनॉल बनाने के लिए गन्ने के अधिक इस्तेमाल से चीनी का उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिससे बाजार में उपलब्धता कम हुई और कीमतें बढ़ गईं।

भाव पर नियंत्रण और घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अक्तूबर से एथनॉल उत्पादन में गन्ने के इस्तेमाल को सीमित करने पर विचार कर रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इससे चीनी की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों पर कुछ अंकुश लग सकता है।

डेढ़ माह में 17 रुपये तक बढ़े दाम

थोक बाजार में एक जुलाई को चीनी करीब 44 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। एक अगस्त तक इसका भाव बढ़कर 50 रुपये और 19 अगस्त को 61 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। यानी डेढ़ माह के दौरान कीमत में 17 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है।

सावन और आगामी त्योहारी सीजन में चीनी की बढ़ती मांग भी कीमतों में तेजी की एक वजह मानी जा रही है। जिले में रोजाना करीब 1,250 क्विंटल चीनी की खपत होती है।

कारोबारियों और ग्राहकों की परेशानी बढ़ी

चीनी के दाम रोजाना बढ़ने से खुदरा बाजार में कारोबारियों को ग्राहकों को कीमत समझाना मुश्किल हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जुलाई में भी करीब छह रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन इसके बाद भाव नीचे नहीं आए और लगातार बढ़ते रहे।

महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए चीनी की बढ़ती कीमत एक और बड़ा झटका है। ग्राहकों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु के इतने महंगे होने से घर में मिठाई या अन्य मीठे पकवान बनाना भी मुश्किल होता जा रहा है।

थोक बाजार में चीनी के दाम

1 जुलाई: 44 रुपये प्रति किलो

1 अगस्त: 50 रुपये प्रति किलो

19 अगस्त: 61 रुपये प्रति किलो

डेढ़ माह में बढ़ोतरी: 17 रुपये प्रति किलो तक

जिले में दैनिक खपत: करीब 1,250 क्विंटल

चीनी मिलों में बढ़े भाव

एक अगस्त से 19 अगस्त के बीच प्रदेश की विभिन्न चीनी मिलों में भाव में करीब 900 से 1,115 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 19 अगस्त को पुवायां और पूरनपुर मिलों का भाव 5,750 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जबकि कई अन्य मिलों में यह 5,600 से 5,700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा।

इन भावों में करीब 350 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा और पांच प्रतिशत जीएसटी जोड़ने के बाद बाजार भाव लगभग 6,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष...

Weather Update: दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे काले बादल, पूरे सप्ताह बारिश के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार...

Saharanpur News: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल, तमंचा और गोवंश बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: देवबंद थाना पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here