Thursday, September 10, 2026
- Advertisement -

फोल्डेबल iPhone पर Samsung ने ली चुटकी, Apple को याद दिलाया अपना पुराना फोन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। Apple और Samsung के बीच स्मार्टफोन की प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है। हालांकि, इस बार दोनों कंपनियों की टक्कर सिर्फ स्मार्टफोन बाजार तक सीमित नहीं रही। Apple के नए iPhone 18 सीरीज और फोल्डेबल iPhone Duo की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर भी Samsung ने मोर्चा संभाल लिया।

Samsung Mobile US ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Apple के लॉन्च इवेंट के दौरान कई मजेदार पोस्ट किए। कंपनी ने iPhone 18 Pro के डिजाइन से लेकर फोल्डेबल फोन और iPhone Duo के नाम तक पर Apple को निशाने पर लिया। इनमें से कुछ पोस्ट को बड़ी संख्या में व्यूज भी मिले।

iPhone 18 Pro के डिजाइन पर कसा तंज

Apple की ओर से iPhone 18 Pro के कैमरा और डिजाइन में बदलावों की जानकारी सामने आने के बाद Samsung ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने फोन के डिजाइन को लेकर इशारों-इशारों में कहा कि यह काफी जाना-पहचाना नजर आ रहा है और इसकी तुलना लोकप्रिय गेम सीरीज के अगले संस्करण से कर दी।

Samsung इससे पहले भी नए iPhone को लेकर Apple पर इसी तरह तंज कस चुका है। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने एक पोस्ट में “So far, so same” लिखते हुए यूजर्स से iPhone छोड़कर Samsung स्मार्टफोन अपनाने की अपील की।

फोल्डेबल iPhone पर भी Samsung का निशाना

Apple के फोल्डेबल iPhone पेश करने से पहले ही Samsung ने इस मुद्दे को लेकर चुटकी लेना शुरू कर दिया था। कंपनी ने अपने तीन हिस्सों में मुड़ने वाले फोल्डेबल फोन Galaxy Z TriFold का जिक्र करते हुए संकेत दिया कि वह इस तकनीक पर पहले से काम कर रही है।

Samsung का इशारा साफ था कि फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में वह Apple से काफी पहले कदम रख चुका है। Apple ने जब iPhone Duo पेश किया, तो Samsung ने फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तंज कसा और संकेत दिया कि कंपनी पुराने आइडिया को नए अंदाज में पेश कर रही है।

iPhone Duo के नाम पर Duolingo को भी जोड़ा

Samsung ने Apple के फोन के फीचर्स और डिजाइन के अलावा उसके नाम को भी निशाने पर लिया। iPhone Duo के नाम को लेकर कंपनी ने भाषा सीखने वाले लोकप्रिय ऐप Duolingo को बातचीत में शामिल कर लिया।

Samsung ने मजाकिया अंदाज में Duolingo से माफी मांगते हुए इशारा किया कि Apple ने उसके नाम की नकल कर ली है। इसके जवाब में Duolingo ने भी एक वायरल मीम के जरिए Samsung पर हल्का-फुल्का पलटवार किया। इस तरह Apple के लॉन्च इवेंट से जुड़ी सोशल मीडिया नोकझोंक में Duolingo भी शामिल हो गया।

बेडसाइड क्लॉक फीचर पर भी मजाक

Samsung ने iPhone Duo के स्टैंडबाय मोड को लेकर भी Apple पर निशाना साधा। यह फीचर फोन को चार्जिंग के दौरान डेस्क या बेडसाइड घड़ी की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। Samsung ने इस फीचर पर भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मजाक किया और इसे ‘Groundhog Day’ से जोड़ते हुए Apple पर तंज कसा।

2019 से फोल्डेबल फोन बना रहा Samsung

फोल्डेबल स्मार्टफोन के मामले में Samsung का अनुभव Apple से काफी पुराना है। कंपनी ने 2019 में अपना पहला Galaxy Fold पेश किया था। इसके बाद से Samsung लगातार फोल्डेबल स्मार्टफोन की नई पीढ़ियां बाजार में उतारता रहा है। वहीं, iPhone Duo के साथ Apple ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखा है। यही वजह है कि Samsung Apple की इस एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहा है।

सोशल मीडिया पर पुरानी है दोनों कंपनियों की नोकझोंक

Apple और Samsung की सोशल मीडिया पर यह तकरार नई नहीं है। Samsung पहले भी iPhone के कैमरा फीचर्स, स्लीप ट्रैकिंग और दूसरे बदलावों को लेकर मजाकिया पोस्ट कर चुका है। अब दोनों कंपनियों के बीच मुकाबला सिर्फ स्मार्टफोन की बिक्री और फीचर्स तक सीमित नहीं रहा। लॉन्च इवेंट से लेकर सोशल मीडिया तक, दोनों ब्रांड एक-दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, छह कर्मचारी घायल, दो की हालत गंभीर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लालगंज थाना क्षेत्र में भारतमाला...

UP News: यूपी चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संकट, मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

  जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती...

Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, जानें भारत में कितनी है कीमत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल...

Share Market: सपाट शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, ऑटो और कंज्यूमर शेयरों पर दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here