- गांव-गांव नुक्कड़ सभाएं करके समर्थन जुटाएंगे किसान
जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: कस्बा करनावल में करनावल किसान मजदूर व उपभोक्ता संगठन के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 15 वें दिन भी जारी रहा।इस दौरान बारिश व ठंड के बावजूद किसान धरना स्थल पर डटे रहे। जहां नुक्कड़ सभा के दौरान किसानों ने कहा कि किसान अभी भी सरकार के उस फैसले का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें सरकार बैकफुट पर आकर किसान हित के लिए सही समय पर घोषणा करके आंदोलन का निपटारा करें।
सभा में बोलते हुए किसानों ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसानों की दुर्दशा के लिए और किस सरकार जिम्मेदार है। किसान मजबूर वश आंदोलन करने पर उतरे हैं इसे लेकर सरकार को आगे आकर किसान हित में फैसला लेकर लंबे चल रहे आंदोलन को समाप्त करना चाहिए।
अनिश्चितकालीन धरने में किसानों ने रणनीति बताते हुए कहा कि अब सरकार का फैसला अभी तक नहीं आ पाया। इस लेकर अब आगे की रणनीति तैयार करके गांव-गांव मोहल्लों में नुक्कड़ सभा कर किसानों में जागरूकता लाई जाएगी। सोमवार को हुई नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता करते हुए धर्मवीर पंडित ने कहा कि पूंजीपतियों के इस देश में किसान आज परेशान हाल है। सभा का संचालन सुरेंद्र फौगाट ने किया। जबकि मुख्य रूप से सभासद मनोज, दीपक इंद्रपाल, मास्टर कुंवरपाल, बल जोर, अमरजीत, ओमपाल आदि मौजूद रहे।

