Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टरों पर सवार किसानों का हुजूम पहुंचा बड़ौत, हिल गया प्रशासन

  • चौगामा क्षेत्र से आये 500 से अधिक ट्रैक्टर, कल चौगामा क्षेत्र में हुई थी किसानों की पंचायत
  • कृषि कानूनों के विरोध में 709बी पर चल रही है किसानों की विशाल सभा

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: चौगामा खाप के मुखिया चौधरी कृषिपाल सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में किसान 500 से अधिक ट्रैक्टरों पर सवार होकर बड़ौत में चल रहे किसान आंदोलन में शिरकत करने पहुँचे। किसानों ने सरकार को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि अब आंदोलन को तेज किया जाएगा।

बड़ौत में राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी पर किसानों का धरना पिछले 16 दिन से जारी है। गत दिवस चौगामा के दाहा गांव में पंचायत हुई थी। इस पंचायत में निर्णय लिया गया था कि वे सभी बडौत में चल रहे किसानों के धरने में शामिल होकर उनका समर्थन करेंगे।

34

इस निर्णय के बाद सोमवार को चौगामा खाप के मुखिया चौधरी कृषिपाल सिंह के नेतृत्व में 500 से अधिक ट्रैक्टरों पर सवार होकर सैंकडों किसान बड़ौत में चल रहे धरने में शामिल होने के लिए पहुँचे। दोपहर के समय हुई किसानों की विशाल सभा में किसानों ने हुंकार भरी।

36

सभा में किसान वक्ताओं का कहना था कि दुनिया के विशाल देश भारत का प्रधानमंत्री इस समय बेहद डरा हुआ है क्योंकि वह जानता है देश के अन्नदाता का दिल दुखाया गया है और इस कारण अब अन्नदाता सड़कों पर अपने हक़ के लिए डेढ़ माह से धरने पर बैठा हुआ है।

वक्ताओं का कहना था कि सरकार ने किसानों को रोकने के लिए सड़कें खोद डाली, बेरिकेड्स लगाए, लेकिन किसान अब ठान चुके है कि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो किसान लाखों की संख्या में 26 जनवरी को किसान दिल्ली में परेड करेगा।

37

अध्यक्षता कृषिपाल सिंह व संचालन सुरेश राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, बलजोर सिंह, संजीव मान, जयवीर सिंह, विनीत, वीरेंद्र, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img