Wednesday, October 28, 2026
- Advertisement -

Share Market: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आईटी और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली के चलते हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी 50 में एक प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। यह लगातार सातवां दिन है जब बाजार में गिरावट देखने को मिली है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और आज बाद में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले निवेशकों की सतर्कता ने भी बाजार के सेंटिमेंट पर नकारात्मक प्रभाव डाला, जिसके चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 345.23 अंक यानी 0.46 प्रतिशत गिरकर 73,253.44 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 71.75 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 22,678.00 पर खुला। वहीं, बैंक निफ्टी सूचकांक 181.65 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 53,793.25 पर खुला।

वहीं, दिन के कारोबार में एक समय सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,598.67 से 826.19 अंक यानी 1.12 प्रतिशत फिसलकर 72,772.48 के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 22,749.75 से 209.05 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 22,540.70 के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया।

व्यापक बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.41 प्रतिशत की गिरावट और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

वहीं, सेक्टरवार देखें तो निफ्टी आईटी, निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे, सिवाय निफ्टी ऑटो के, जिसमें 0.36 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। निफ्टी आईटी और एफएमसीजी सबसे ज्यादा गिरने वाले इंडेक्स रहे, जिनमें क्रमशः 3.2 प्रतिशत और 1.63 प्रतिशत की गिरावट आई।

विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक यूएस फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसलों और कंपनियों की तिमाही नतीजों पर नजर रखेंगे। इन चीजों का असर पूरे सत्र के दौरान बाजार की दिशा और उतार-चढ़ाव (वोलैटिलिटी) पर पड़ सकता है।

पिछले सत्र में, निफ्टी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,749 पर बंद हुआ। शुरुआती रिकवरी के बाद प्रॉफिट बुकिंग के कारण इसमें गिरावट आई। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 22,500-22,550 के स्तर पर है, जबकि रेजिस्टेंस 22,850-22,900 के स्तर पर दिख रहा है।

पिछले सत्र में बैंक निफ्टी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,974 पर बंद हुआ। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 53,800-54,000 के स्तर पर है, जबकि रेजिस्टेंस 54,600-54,800 के स्तर पर है।

एशियाई बाजारों की बात करें तो, चीन का शंघाई इंडेक्स 0.87 प्रतिशत और शेन्ज़ेन इंडेक्स 2.19 प्रतिशत ऊपर रहा। जापान का निक्केई 1.26 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.38 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.2 प्रतिशत ऊपर रहा।

अमेरिकी बाजार कल रात हरे निशान में बंद हुए; नैस्डैक में 1.18 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 0.6 प्रतिशत और डाउ जोंस में 0.03 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

27 अक्टूबर को, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4,240 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,250 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, बोले- PDA में ‘A’ अब अग्रवाल भी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के आगरा खंड शिक्षक...

PM Modi पर खरगे के बयान से भड़की BJP, दिल्ली में प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ...

UP News: अखिलेश यादव के सामने कई नेताओं ने थामा सपा का दामन, बोले- पूरब से पश्चिम तक मची हलचल

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here