Wednesday, November 4, 2026
- Advertisement -

Cricket News: विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में तीसरे नंबर पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। कोहली ने मैच में 12 रन पूरे करते ही वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने 254वें वनडे मैच में बनाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उनकी निरंतरता और शानदार प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट इतिहास में एक अलग पहचान दिलाई है।

रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

विराट कोहली लंबे समय से भारतीय वनडे टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस क्रम पर उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं। अब इसी स्थान पर 13 हजार रन पूरे कर उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने अब तक 254 मैचों की 251 पारियों में 13,017 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 61.69 और स्ट्राइक रेट 95.42 रहा है। उनके बल्ले से इस क्रम पर 48 शतक और 69 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन है।

इस सूची में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने तीसरे नंबर पर 335 मैचों की 330 पारियों में 12,662 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 42.48 और स्ट्राइक रेट 80.73 रहा। पोंटिंग ने इस क्रम पर 29 शतक और 74 अर्धशतक लगाए थे। इस तरह कोहली अब पोंटिंग से 355 रन आगे निकल चुके हैं।

तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उनके बाद रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा, जैक्स कैलिस और केन विलियमसन का नाम आता है।

विराट कोहली – 13,017 रन

रिकी पोंटिंग – 12,662 रन

कुमार संगकारा – 9,747 रन

जैक्स कैलिस – 7,774 रन

केन विलियमसन – 6,504 रन

तीसरे नंबर पर 48 शतक और 69 अर्धशतक

विराट कोहली के आंकड़े इस बल्लेबाजी क्रम पर उनकी शानदार निरंतरता की कहानी बयां करते हैं। उन्होंने 251 पारियों में 48 शतक और 69 अर्धशतक लगाए हैं। यानी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वह कुल 117 बार 50 या उससे अधिक रन की पारी खेल चुके हैं|
61.69 का शानदार औसत और 95.42 का स्ट्राइक रेट इस क्रम पर उनकी बल्लेबाजी की निरंतरता को दर्शाता है।

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 186 रन का लक्ष्य

मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारतीय टीम को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे। कप्तान रोहित शर्मा छह गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हो गए।

वहीं, बारिश के कारण खेल रोके जाने तक शुभमन गिल 27 रन और विराट कोहली 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। कोहली ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए थे। इस दौरान उन्होंने 13 हजार वनडे रन का ऐतिहासिक आंकड़ा भी अपने नाम कर लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बॉलीवुड सितारों पर मंडराया खतरा! टाइगर श्रॉफ के बाद आयुष्मान खुराना को मिली धमकी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP News: अखिलेश के बयान पर सीएम योगी का पलटवार, बोले- जनता लाठी से नहीं, वोट से बदलाव करती है

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here