Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

नहटौर कोविड-19 टीकाकरण सेंटर पर कोविड ड्राई रन किया

  • सीएमओ, एसडीएम वित्त, एसीएमओ ने ड्राय रन का किया निरीक्षण 

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: तहसील में नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाये गए कोविड19 टीकाकरण सेंटर पर कोविड ड्राई रन किया गया। सीएमओ, एडीएम वित्त, एसीएमओ ने पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

सीएमओ डा विजय यादव, एडीएम वित्त अवधेश कुमार मिश्रा, एसीएमओ अरुण कुमार गुप्ता, नोडल अधिकारी व धामपुर एसडीएम धीरेन्द्र सिंह मंगलवार को सीएचसी नहटौर में बने कोविड-19 टीकाकरण सेंटर पंहुचे। उन्होंने वहां पर प्रतीक्षालय कक्ष, टीकाकरण कक्ष, निगरानी कक्ष, एसीएफआई सेंटर, वैक्सीन के रखरखाव के लिए यूआइपी कक्ष में फ्रीज, सिरिंज के डाई कक्ष का निरीक्षण किया और व्यवस्था की गहनता से जांच की।

26 4

उन्होंने कोविड19 में लगाए गए कर्मचारियों से भी वेक्सीन लगाने संबधित जानकारी लेने के साथ ट्रायल कराया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. गुरचरण ने बताया कि कार्यक्रम में दो टीमें बनाई गई है। एक टीम की प्रभारी एएनएम माया दक्ष व दूसरी की प्रभारी एएनएम प्रतिभा त्यागी को बनाया गया है। इस मौके पर डा.वीरेन्द्र वर्मा, डा.तल्हा, डा. मोहित, शाजउद्दीन, दीपक चौहान, दीप कुमार, अमित श्रीवास्तव, रिकांशु, दानिश शेख आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img